भारतीय किसान यूनियन भानू सूबे के हर जिला मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन, इस दिन से होगी शुरुआत

Farmers Protest : भारतीय किसान यूनियन भानू सूबे के हर जिला मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन, इस दिन से होगी शुरुआत

भारतीय किसान यूनियन भानू सूबे के हर जिला मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन, इस दिन से होगी शुरुआत

Google Image | 11 फरवरी से फिर आंदोलन शुरू करेगा संगठन

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने 11 फरवरी से फिर किसान आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। भानू गुट ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा  और तिरंगे के अपमान के बाद 27 जनवरी को प्रदर्शन खत्म कर दिया था। संगठन के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा था कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। इसलिए वह और उनका संगठन आंदोलन समाप्त कर रहा है।
 
अब एक बार फिर उनका संगठन 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। इस संबंध में रणनीति बनाने के लिए संगठन की एक बैठक फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर और प्रदेश प्रभारी राजीव अथाना समेत दूसरे तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन भानू प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी से धरना-प्रदर्शन करेगा। सरकार को 3 नए कृषि सुधार कानूनों को वापस लेना ही होगा। जब तक सरकार कानूनों को निरस्त नहीं कर देती, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.