धूप के बावजूद तेज वोटिंग, देखिए जिले के सभी 17 निकायों में अब तक का पोलिंग परसेंट

बुलंदशहर नगर निकाय चुनाव : धूप के बावजूद तेज वोटिंग, देखिए जिले के सभी 17 निकायों में अब तक का पोलिंग परसेंट

धूप के बावजूद तेज वोटिंग, देखिए जिले के सभी 17 निकायों में अब तक का पोलिंग परसेंट

Google Image | Symbolic Photo

Bulandshahr News : बुलंदशहर जिले में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) के तहत आज मतदान करवाया जा रहा है। जिले की सभी 9 नगरपालिका और 8 नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। सुबह 9:00 बजे तक पूरे जिले में 12.36 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा मतदान बुगरासी नगर पंचायत के लिए 16.06% हुआ है। सबसे कम मतदान डिबाई नगर पालिका के लिए 8.97% हुआ है। गर्मी के चलते सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। महिलाओं और युवाओं में खासा जोश देखने के लिए मिल रहा है। मतदान के दौरान स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर निकायों का दौरा कर रहे हैं। सभी पोलिंग बूथ पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

किस नगर निकाय में कितना मतदान हुआ
खुर्जा : 11.48%
बुलंदशहर : 11.20%
जहांगीराबाद : 12.49%
शिकारपुर : 12.63%
स्याना : 12.18%
गुलावठी : 11.81%
अनूपशहर : 11.29% 
डिबाई : 8.97%
सिकंदराबाद : 9.47%
खानपुर : 16.75%
पहासू : 11.13%
औरंगाबाद : 11.35% 
नरोरा : 12.13%
छतारी : 12.48%
बीबीनगर : 13.02% 
बुगरासी : 16.06%
ककोड़ : 15.36%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.