गांव में प्रचार कर रहे महिला प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

UP NEWS: गांव में प्रचार कर रहे महिला प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

गांव में प्रचार कर रहे महिला प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

Google Photo | Symbolic Photo

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात करीब 10:00 बजे कैंपेनिंग के दौरान बदमाशों ने ग्राम प्रधान के बेटे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल गांव पहुंच गई। घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में स्थित रौनापार थाना क्षेत्र के खास राजा गांव का है। यहां की प्रधान इंद्रावती देवी के बेटे आशीष यादव मंगलवार की देर रात अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने आशीष यादव को गोली मार दी। 

लोगों ने बताया कि बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों और गांव वालों ने गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय आशीष को एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आजमगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल आशीष की हालत पहले से बेहतर है। इस संबंध में रौनापार थाना में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। प्रचार-प्रसार पूरी रफ्तार और गर्मजोशी से चल रहा है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी प्रत्याशियों के बीच हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.