राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पर एफआईआर, करोड़ों रुपये से जुड़ा मामला

यूपी से बड़ी खबर : राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पर एफआईआर, करोड़ों रुपये से जुड़ा मामला

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पर एफआईआर, करोड़ों रुपये से जुड़ा मामला

Google Photo | राजा भैया और भानवी सिंह

Lucknow News : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचने और धमकी देने के गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह मामला 'द प्रॉपर्टीज' कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले के खुलासे के बाद राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्या है पूरा मामला
हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में भानवी सिंह पर आशुतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने षड्यंत्र रचकर और दबाव डालकर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया। आशुतोष सिंह का दावा है कि वे कंपनी की स्थापना के समय से ही शेयरधारक रहे हैं। उनके फर्जी हस्ताक्षर करके और धोखाधड़ी के माध्यम से उन्हें कंपनी से निकाला गया। इस मामले में उन्होंने कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

रियासत और राजघराने से जुड़ा मामला 
आशुतोष सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने कंपनी के शेयरों में भी धोखाधड़ी की है। एफआईआर के अनुसार भानवी सिंह ने न केवल आशुतोष सिंह को निदेशक पद से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा, बल्कि उन्हें धमकियां भी दीं। इस मामले को और अधिक गंभीर बनाते हुए दो दिन पहले ही भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करने के संकेत दिए थे। उन्होंने महिला अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया था। भानवी सिंह, जो एक रियासत और राजघराने से संबंध रखती हैं, वर्तमान में अपने पति राजा भैया से अलग रह रही हैं। उन्होंने राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच न्यायालय में चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.