नशे की सौदागर सोनिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकली स्मैक को लेकर हुआ विवाद 

मेरठ से बड़ी खबर : नशे की सौदागर सोनिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकली स्मैक को लेकर हुआ विवाद 

नशे की सौदागर सोनिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकली स्मैक को लेकर हुआ विवाद 

Google image | symbolic photo

Meerut News : मेरठ में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की सौदागर सोनिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि स्मैक खरीदने आए तीन युवकों ने सोनिया के घर पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन चल रही है। आपको बता दें कि सोनिया कोई और नहीं बल्कि शराब माफिया गणेश की बेटी है। जिसको मेरठ में नशे की सौदागर के नाम से जाना जाता है। 

बनवारी वाटिका की घटना
यह पूरी घटना मंगलवार की है। मेरठ के बनवारी वाटिका में सोनिया का घर है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को सोनिया के घर पर दो दोस्त पहुंचे थे। नशे में धुत उन लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कुछ युवक सोनिया के घर स्मैक खरीदने के लिए पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने नकली स्मैक का शक जाहिर किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में 3 राउंड फायरिंग हुई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि सोनिया काफी समय से फरार चल रही है, लेकिन उसके घरों पर अधिकतर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.