ब्लॉक प्रमुखों के नामांकन में चली गोली, 16 जिलों में जमकर बवाल, प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल

BIG NEWS: ब्लॉक प्रमुखों के नामांकन में चली गोली, 16 जिलों में जमकर बवाल, प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल

ब्लॉक प्रमुखों के नामांकन में चली गोली, 16 जिलों में जमकर बवाल, प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल

Tricity Today | सीतापुर में चली गोली

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव भले ही ज्यादा हिंसात्मक न रहे हों, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पहले दिन ही खूब बवाल हुआ है। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन शुरू हो गया है। सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली है। इस दौरान राज्य के 16 जिलों में जमकर बवाल हुआ है। 

कन्नौज, सीतापुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, झांसी, उन्नाव, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, एटा, अंबेडकर नगर और महाराजगंज में सरेआम फायरिंग की गई। समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। हिंसा को देखते हुए पुलिस सुरक्षात्मक बनी रही। उम्मीदवारों के समर्थक एक दूसरे पर फायरिंग करते रहे। लाठी-डंडे चलाते रहे। कन्नौज में कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमला हुआ। कुछ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उन्हें गंभीर चोट आई है।



अंबेडकर नगर में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के साथ भी अभद्रता हुई। उपद्रवियों ने उनके हाथों से नामांकन पत्र छीन लिया। ज्यादातर जनपदों में भारतीय जनता पार्टी-समाजवादी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकोंके बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कई जनपदों में ब्लॉक प्रमुख के कई सीटों पर उनके उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने दिया गया। कन्नौज में पत्रकारों के साथ भी मारपीट हुई। कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर आरोप लगाए। दोनों दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
 
प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल
कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज यूपी में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन पर हुई हिंसा पर केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में आज जमकर कई जगह बमबाजी, गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। लोगों का पर्चा लूटा गया। पत्रकारों को पीटा गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.