वाराणसी में दिन निकलते ही गोलीबारी, पुलिस ने बिहार से भागे दो बदमाश मार गिराए

BIG BREAKING : वाराणसी में दिन निकलते ही गोलीबारी, पुलिस ने बिहार से भागे दो बदमाश मार गिराए

वाराणसी में दिन निकलते ही गोलीबारी, पुलिस ने बिहार से भागे दो बदमाश मार गिराए

Tricity Today | वाराणसी में दिन निकलते ही गोलीबारी

Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को दिन निकलते ही पुलिस की पिस्तौल गूंजी हैं। बिहार से फरार दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दोनों को मार गिराया है। यह दोनों सगे भाई हैं और बिहार के समस्तीपुर से फरार चल रहे थे। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि यह तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो को गोली लगीं। एक फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। इनका तीसरा साथी फरार हो गया है।

सब इंस्पेक्टर से रिवाल्वर लूटकर हमला किया
ए सतीश गणेश ने बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया थाने के अंतर्गत कुछ बदमाशों ने एक सब-इंस्पेक्टर को घायल कर दिया और उसकी सर्विस रिवाल्वर लूट ली। आज तड़के पुलिस ने बदमाशों का पीछा करके उन्हें घेर लिया। उन्होंने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें 2 बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर रखी है। बदमाश को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।

बिहार के समस्तीपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार थे
वाराणसी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। यह दोनों बिहार में समस्तीपुर जिले के अपराधी हैं। इनकी पहचान रजनीश और मनीष के रूप में हुई है। यह दोनों समस्तीपुर से फ़रार थे। इन पर हत्या, लूट और अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस तलाश कर रही थी। वहां से बचने के लिए उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर हमला किया और उसकी सर्विस रिवॉल्वर लूट ली। इस कारण यूपी पुलिस भी इनकी तलाश में जुट गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.