ताज नगरी से चार शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स, जानिए कौन-कौन हैं शहर

Agra news : ताज नगरी से चार शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स, जानिए कौन-कौन हैं शहर

ताज नगरी से चार शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स, जानिए कौन-कौन हैं शहर

Google Image | Symbolic

Agra news : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निवासियों के साथ-साथ देश के पर्यटकों के लिए भी खुशखबरी है। ताज नगरी आगरा से विभिन्न जिलों के लिए हवाई सेवा का सपना अब पूरा होने जा रहा है। रविवार से आगरा के एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरनी शुरू कर देगी। रविवार से आगरा एयरपोर्ट से चार शहरों जयपुर, बेंगलुरु, भोपाल और लखनऊ के लिए फ्लाइट चालू हो रही है। फ्लाइट के टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आगरा से गोवा के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है।

आगरा से लखनऊ के लिए प्रतिदिन मिलेगी फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित खेरिया एयरपोर्ट से रविवार को चार शहरों के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। जिसमें जयपुर, भोपाल, बेंगलुरु और लखनऊ को शामिल किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से जयपुर जाने वाली फ्लाइट को रवाना करेंगे। आगरा से उड़ान भरने वाला विमान 78 सीटर है। आगरा से जयपुर जाने वाली फ्लाइट की शनिवार रात तक 65 प्रतिशत सीटें बुक हो गई थीं। इसके अलावा आगरा से बेंगलुरु एयरपोर्ट जाने वाली फ्लाइट की सीटें भी 90 प्रतिशत बुक हो गई थी। आगरा से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए आगरा से प्रतिदिन फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके अलावा आगरा से अहमदाबाद के लिए भी चार महीने बाद फ्लाइट शुरू की जाएगी। 

हैदराबाद और गोवा के लिए फ्लाइट की मांग 
जल्द ही आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उड़ान को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हैदराबाद और गोवा के लिए भी फ्लाइट की मांग की जाएगी। सुविधाओं को और बेहतर करने पर भी चर्चा की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गोवा के लिए भी आगरा से फ्लाइट उड़ाई जा सकती है। रविवार से शीतकालीन शेड्यूल को लागू किया जाएगा। इसके अलावा जयपुर से अहमदाबाद के लिए प्रतिदिन फ्लाइट उड़ेगी, जिसका फायदा आगरा से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को हो सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.