नोएडा के निवासी पूर्व आईएएस देश दीपक एम्स गोरखपुर के चेयरमैन बने

शहर की शान : नोएडा के निवासी पूर्व आईएएस देश दीपक एम्स गोरखपुर के चेयरमैन बने

नोएडा के निवासी पूर्व आईएएस देश दीपक एम्स गोरखपुर के चेयरमैन बने

Tricity Today | दीपक वर्मा आईएएस

  • - उत्तर प्रदेश और भारत सरकार में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं
  • - नोएडा की जेपी विश टाउन हाउसिंग सोसायटी में रह रहे हैं देश दीपक वर्मा 
  • - रेड क्रॉस सोसाइटी में सचिव रहते रक्तदान और अंगदान अभियान चलाए
  • - देश दीपक वर्मा के कामों को दुनियाभर में सराहना मिल चुकी हैं
Noida/Delhi : भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस देश दीपक वर्मा को गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष और प्रमुख नियुक्त किया है। देश दीपक वर्मा नोएडा की जेपी विश टाउन हाउसिंग सोसायटी में रह रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। देश दीपक वर्मा ने ब्यूरोक्रेसी के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम किए हैं। जिन्हें ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं।

यूपी में 1978 बैच के आईएएस अफसर रहे देश दीपक
वर्ष 1978 बैच के आईएएस रहे देश दीपक वर्मा ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार दोनों में बेहद प्रतिष्ठित पदों पर काम किया है। वह संयुक्त उत्तर प्रदेश में अल्मोड़ा, अलीगढ़, बरेली और आगरा के जिलाधिकारी रह चुके हैं। साथ ही इलाहाबाद और लखनऊ डिवीजनों के मंडल आयुक्त रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम विभागों में प्रमुख सचिव, निगमों और बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। 
 
सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने यूपी विद्युत नियामक आयोग (2013-17) के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद भारत सरकार में कैबिनेट सचिव रहे। राज्यसभा के महासचिव (2017-21) जैसे बेहद महत्वपूर्ण पद पर काम किया। देश दीपक वर्मा को रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के रूप में भी काम करने का अनुभव है। सोसायटी में रहते हुए रक्तदान शिविरों और अंगदान अभियान के क्षेत्र में बड़ा काम किया था। उनके काम की व्यापक रूप से सराहना की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.