यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, पत्नी ने भी उठाया बीजेपी का झंडा

लोकसभा चुनाव : यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, पत्नी ने भी उठाया बीजेपी का झंडा

यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, पत्नी ने भी उठाया बीजेपी का झंडा

Tricity Today | Symbolic Photo

Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया है। विजय कुमार के साथ उनकी पत्नी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे में बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी को कोई बड़ा पद भी दे सकती है। इसके बाद लखनऊ और उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 

आईएएस अनुपमा भी भाजपा में आई
लखनऊ भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विजय कुमार और उनकी पत्नी के अलावा आईएएस अनुपमा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उनके अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। ब्रजेश पाठक ने सभी को भाजपा का पटका पहनकर अपनी पार्टी में एंट्री करवाई है।

ब्रजेश पाठक ने कहा- अबकी बार 400 पार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के सम्मानित लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा अब उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को हासिल करेगी। देश में 400 सीट से अधिक पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पार्टी के प्रमुख नेता मनोज अग्रवाल, नीरज कुमार, मिथलेश कुमार और कांग्रेस युवा विंग के संदीप शर्मा भी भाजपा में आ गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.