सरपट दौड़ रही सपा की साइकिल, दांव पर है इन दिग्गजों की साख

घोसी उपचुनाव की मतगणना जारी : सरपट दौड़ रही सपा की साइकिल, दांव पर है इन दिग्गजों की साख

सरपट दौड़ रही सपा की साइकिल, दांव पर है इन दिग्गजों की साख

Tricity Today | मतगणना से पहले जांच करते पुलिसकर्मी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। EVM में बदं बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की किस्मत का फैसला अब से कुछ घंटों में हो जाएगा। मतगणना के पहले राउंड से ही सपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 10वें राउंड की गनती हो चुकी है। जिसमें सपा के सुधाकर सिंह को 38635, भाजपा के दारा सिंह चौहान को 26496 मत मिले हैं। 12139 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उपचुनाव को 2024 के लोकसभा का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है, क्योंकि एनडीए बनाम विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच मुकाबला है। ऐसे में घोसी में कमल खिलता हो तो एनडीए विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमलावर हो जाएगा, और अगर भाजपा हारती है तो ओपी राजभर पर सवाल खड़े होंगे। बता दें यहां पांच सितंबर को हुए मतदान के दौरान कुल 50.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट के छह स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया।

घोसी विधानसभा उपचुनाव के 11वां राउंड 
भाजपा (दारा सिंह चौहान) -28100
सपा (सुधाकर सिंह)-43832
15732 वोट से सपा प्रत्याशी  सुधाकर सिंह आगे

घोसी उपचुनाव-12 वां राउंड
48202- (सपा) सुधाकर सिंह
29987 (भाजपा) दारा सिंह चौहान
नोटा : 652
18215 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे

घोसी उपचुनाव-13वां राउंड
51844- (सपा) सुधाकर सिंह
32400 - (भाजपा) दारा सिंह चौहान
नोटा : 702
19444 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे

मऊ : घोसी उपचुनाव-14वां राउंड
54963 - सपा सुधाकर सिंह
35935 - भाजपा दारा सिंह चौहान
नोटा : 780
19028 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे

घोसी उपचुनाव-15वां राउंड
58771 (सपा) सुधाकर सिंह
38056 - (भाजपा) दारा सिंह चौहान
नोटा : 827
20717 मत से सुधाकर सिंह आगे

घोसी उपचुनाव-16वां राउंड
63050 (सपा) सुधाकर सिंह
40918 - (भाजपा) दारा सिंह चौहान
नोटा : 876
22132 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे

मऊ: घोसी उपचुनाव-17वां राउंड
66707 - (सपा) सुधाकर सिंह
43784 - (भाजपा) दारा सिंह चौहान
नोटा : 937
22923 मत से सपा के सुधाकर सिंह आगे
ये भी हैं मैदान में 
आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय विनय कुमार और रमेश पांडेय हैं। फिलहाल सीधी लड़ाई भाजपा व सपा के बीच है। 

कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी 
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमा गहमी है। मतगणना 14 टेबलों पर 19 मतगणना टीमों द्वारा किया जा रहा है। सबसे पहले बैलेट मतों की गिनती हो रही है। साढ़े आठ बजे के बाद ईवीएम की मतगणना शुरू की गई। उपचुनाव का परिणााम लोकसभा-2024 चुनाव की दिशा व दशा तय करेगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। यह चुनाव पूर्वांचल में सुभासपा की ताकत का भी अहसास कराएगा। सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे इस उपचुनाव में इससे भाजपा व सपा की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर इस चुनाव परिणाम पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। बारह बजे तक लगभग मतगणना परिणाम के रूझान का पता चल जाएगा। दो से तीन बजे तक मतगणना का परिणाम आने की संभावना है। 

प्रशासन ने की तैयारी
मतगणना के लिए यहां 14 टेबल लगाए गए हैं। पूरे मतगणना कक्ष को सीसीटीवी कैमरे से लैस है। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 20 निरीक्षक, 376 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 106 महिला आरक्षी, तीन-तीन कंपनी सीएपीएफ/पीएससी, अर्धसैनिक बल व जनपदीय पुलिस/पीएससी बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है।

दारा सिंह चौहान ने की घर वापसी
घोसी के पिछले कुछ नतीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि लेफ्ट के बाद बसपा का मजबूत गढ़ रहा है। 2012 में सपा पहली बार यह सीट जीतने में सफल रही, लेकिन पांच साल बाद उसे गवां दिया। 2017 में बीजेपी को जीत मिली, जिसे उसने 2019 उपचुनाव में भी बरकरार रखा। 2022 में बीजेपी से सपा में आए दारा सिंह चौहान विधायक बने, लेकिन एक साल बाद ही पार्टी और विधायकी से इस्तीफा देकर घर वापसी कर गए। इसी के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि बीजेपी 2019 की तरह 2023 में भी कमल खिलाने में कामयाब रहती है या फिर 2022 की तरह सपा की साइकिल रफ्तार पकडे़गी। 

इन दिग्गजों साख दांव पर 
घोसी विधानसभा उपचुनाव में दारा सिंह और सुधाकर सिंह के साथ सपा और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की भी साख दांव पर लगी है। इसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई है, जिसके चलते ही दोनों नेताओं ने घोसी में डेरा जमा रखा था। वहीं, सपा महासचिव शिवपाल यादव और अंसारी बंधुओं के लिए खुद को साबित करना होगा, क्योंकि यह सीट मुख्तार अंसारी के प्रभाव वाली है तो शिवपाल ने शुरू से ही चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ले रखी थी। ऐसे में घोसी के नतीजे दारा और सुधाकर ही नहीं बल्कि बृजेश पाठक से लेकर शिवपाल, अंसारी बंधु और राजभर के सियासी भविष्य का भी फैसला करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.