कहा- रामराज्य का दावा करने वाली सरकार मरीजों को नहीं दे पा रही दवा

कन्नौज में सपाइयों ने लगाए भाजपा विरोधी नारे : कहा- रामराज्य का दावा करने वाली सरकार मरीजों को नहीं दे पा रही दवा

कहा- रामराज्य का दावा करने वाली सरकार मरीजों को नहीं दे पा रही दवा

Tricity Today | कन्नौज में सपाइयों ने लगाए भाजपा विरोधी नारे

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ–साथ सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि जो सरकार रामराज्य स्थापित करने का दावा कर रही है, आज वह मरीजों को दवाई तक नहीं दे पा रही है। आज डेंगू जैसी बीमारी से लोग परेशान हैं‚ लेकिन जिला अस्पताल में दवा तक नहीं है और न ही पर्याप्त डॉक्टर हैं। सपाइयों ने की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सीएमएस को सौंपा। 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नवाब सिंह ने कहा कि देखें, डेंगू की महामारी चल रही है। सारे अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं‚ लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जिला अस्पताल खाली है। यहां दवा नहीं है। यहां मरीजों का इलाज ही नहीं होता, मरीज को रेफर कर दिया जाता है। दवाइयां नहीं है। डॉक्टर नहीं है। दवा ही नहीं होंगी तो डॉक्टर इलाज कैसे करेंगे। उसी के संदर्भ में हम यहां ज्ञापन सौंपने आये थे। तमाम लोगों ने हमसे शिकायत की‚ कि आदेशों का पालन नहीं होता है। डॉक्टर एक्सरे लिख देते हैं। सिटी स्कैन के लिए लिख देते हैं‚ चार–चार दिन उन्हें टहलाया जाता है। परेशान किया जाता है। इसलिए आज शिकायती पत्र लेकर आये हैं। हम नहीं चाहते हैं कि हो हुल्लड़ हो, अव्यवस्था फैले। आज हमने मांग की है‚ उन्हें पत्र दिया है और अनुरोध भी किया है कि गरीब जनता और हम सबके लिए आप भगवान हैं। हम आपसे उम्मीद रखते हैं‚ हमारी समस्या का समाधान करें।

अस्पतालों को चला नहीं पा रही यह सरकार
नवाब सिंह ने बताया कि हमें सीएमएस ने आश्वासन दिया है कि जो गलतियां हुर्ह हैं, उनकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। हम मरीजों से भी आप लोगों के माध्यम से अनुरोध करना चाहेंगे कि निश्चित रूप से हम उनके सेवक हैं‚ उनकी सेवा के लिए पूरे जिले में दौड़ भाग करके उनका काम करेंगे। नवाब सिंह ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है, जो सरकार रामराज्य स्थापित करना चाहती थी‚ वह मरीजों को दवाइयां नहीं दे पा रही है। वह गरीबों का इलाज नहीं करा पा रही है‚ जो अस्पताल बने हुए हैं, उन अस्पतालों को चला नहीं पा रही है यह सरकार। हम अन्याय के खिलाफ लड़े हैं और हमेशा लड़ेंगे किसानों‚ नौजवानों‚ मजदूरों और गरीबों की लड़ाई जब तक इस जिस्म में खून हैं, तब तक लड़ाई लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.