दूल्हे की सालियों ने रखी ऐसी डिमांड कि लौट गई बारात, 5 हजार रूपए के कारण बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश : दूल्हे की सालियों ने रखी ऐसी डिमांड कि लौट गई बारात, 5 हजार रूपए के कारण बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

दूल्हे की सालियों ने रखी ऐसी डिमांड कि लौट गई बारात, 5 हजार रूपए के कारण बुलानी पड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Photo

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर सालियों ने नेक के 5000 रूपए मांगे लेकिन दूल्हे ने पैसे नहीं दिए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस बरात लेकर लौट गया।

सालियों ने नेक के 5000 रुपए मांगे
यह मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित बोखर गांव का है। जहां पर बंडवा गांव के रहने वाले विपिन कुमार की बरात शनिवार को पहुंची। जयमाला होने से पहले वधू पक्ष की तरफ से दूल्हे की सालियों ने नेक के 5000 रुपए की मांग की लेकिन दूल्हा सिर्फ 500 रुपए देने लगा। ज्यादा जोर लगाने पर दूल्हे ने नेक की रकम बढ़ाकर  1500 रूपए कर दी लेकिन दूल्हे की सालियों 5000 से नीचे नहीं उतरी। 

सालियों की वजह से लौटी बारात
बारात में शामिल लोगों ने बताया कि इस बात को लेकर दूल्हे पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच में विवाद बढ़ गया। दूल्हे की सालियों को बुजुर्ग समझाने लगे लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। बात जब ज्यादा बिगड़ गई तो दूल्हे ने पुलिस को बुला लिया। लोगों ने बताया  कि सालियों के कारण यह शादी टूटी है।

3 साल में कई बार टूटा रिश्ता
पुलिस को बुलाने के बाद विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। दूल्हा विपिन अपनी दुल्हन को लिए बिना ही वापस बरात लेकर लौट गया है। इस मामले के बाद दूल्हे के भाई ने बताया कि पिछले 3 सालों से यह रिश्ता काफी बार टूटा और बना है। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से प्रेम भी करते है। जिसके कारण दोनों भाग भी चुके हैं लेकिन शादी के दौरान छोटी सी बात पर विवाद बढ़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनके ना तो कपड़े वापस किए और ना ही पैसे वापस किए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.