हरियाणा और राजस्थान के दूल्हों को मेरठ की लड़कियों ने बनाया मूर्ख, पीड़ित युवकों ने लगाई न्याय की गुहार

ठगी : हरियाणा और राजस्थान के दूल्हों को मेरठ की लड़कियों ने बनाया मूर्ख, पीड़ित युवकों ने लगाई न्याय की गुहार

हरियाणा और राजस्थान के दूल्हों को मेरठ की लड़कियों ने बनाया मूर्ख, पीड़ित युवकों ने लगाई न्याय की गुहार

Tricity Today | Symbolic Photo

हरियाणा के रहने वाले कई युवकों का मेरठ में रहने वाली लड़कियों ने मूर्ख बना दिया है। हरियाणा के युवकों को मेरठ के मैरिज ब्यूरो में पहले दुल्हन दिखाई गई और फिर लाखों रुपए ठग लिए। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया गया। पीड़ित युवकों ने मेरठ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

दरसअल, हरियाणा के रहने वाले राजेंद्र सिंह और राजस्थान के रहने वाले बनवारी लाल ने फेसबुक पर मेरठ के एक मैरिज ब्यूरो का प्रचार देखा। इस दौरान बनवारी लाल और राजेंद्र सिंह मेरठ के मैरिज ब्यूरो के झांसे में आ गए और अपने कुछ साथियों को लेकर मेरठ में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंच गए।

बनवारी लाल और राजेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ में उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 33 हजार रुपए जमा करवाएं। उसके बाद उनको लड़कियों को भी दिखाया गया। शादी की बात भी फिक्स हो गई। इसके अलावा उनके साथियों ने भी लड़कियों को देखा उन्होंने भी शादी के लिए हां भर दी।

शादी के लिए हां भरने के बाद लड़कियों ने उनसे फोन पर बातचीत करना भी शुरू किया लेकिन बाद में शादी करने में आनाकानी करने लगे। इस मामले में पीड़ित लोगों ने मेरठ के मंगल पांडे नगर में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.