जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने किया सत्संग, भक्तों की संख्या बढ़ी, प्रशासन अलर्ट

Baghpat News : जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने किया सत्संग, भक्तों की संख्या बढ़ी, प्रशासन अलर्ट

जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने किया सत्संग, भक्तों की संख्या बढ़ी, प्रशासन अलर्ट

Google Image | बरनावा आश्रम

Bagphat : डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम सिंह पर हत्या, बलात्कार और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं। 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद वह 15 अक्टूबर को आश्रम में पहुँचे थे। राम रहीम, अपने बरनावा आश्रम में ही दीपावली मनाएंगे। डेरा प्रमुख राम रहीम, बागपत के बरनावा में स्थित है। यह राम रहीम का दूसरा सबसे बड़ा डेरा है। वह मंगलवार को एक बार फिर अपने पुराने रंग में रंगे नज़र आये। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, गानो की धुन पर भजन गाते, प्रवचन करते और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते वीडियो में दिखे। राम रहीम ने ऑनलाइन संगत करते हुए अपने यूट्यूब एकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया।

भारतीय संस्कृति विश्व में नम्बर वन : राम रहीम
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को बरनावा आश्रम से यूट्यूब पर लाईव आकर सत्संग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में नम्बर वन है।भारत के लोग विदेशों के कल्चर अपना रहे है, जो गलत है। पूरे विश्व में भारतीय सांस्कृतिक प्रसिद्ध है। बड़े बुजुर्गों का सेवा सम्मान करना और हरि, ओम, अल्लाह वाहे गुरु, गौड, रब में विश्वास इसकी पहचान है। सत्संग को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल आदि प्रान्तों और विदेशों में रह रहे अनुयाइयों ने यूट्यूब पर सुना। इस दौरान आश्रम के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

40 दिनों के पैरोल पर आया राम रहीम
गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में 40 दिनों के पैरोल अवधि का समय काट रहा है। उसके साथ मुहं बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी है। राम रहीम के भक्त डेरा प्रमुख के आश्रम में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रशासन और आश्रम के सदस्य किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश नहीं दे रहे हैं। केवल आश्रम के सदस्यों को ही अंदर जाने की अनुमति है। बता दें गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह 17 जून को भी 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.