हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री, वेस्ट यूपी के दलित साधने की कोशिश

योगी कैबिनेट में नए चेहरे : हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री, वेस्ट यूपी के दलित साधने की कोशिश

हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री, वेस्ट यूपी के दलित साधने की कोशिश

ANI | हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक बने मंत्री

  • - भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता है दिनेश खटीक
  • - पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के मौजूदा विधायक को करारी शिकस्त दी थी
  • - मेरठ देहात में दिनेश खटीक को विकासवादी दलित नेता के रूप में देखा जाता है
  • - ऐतिहासिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिए हस्तिनापुर विधानसभा सीट खास
Yogi Adityanath Cabinet Expension : रविवार की शाम उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जो विधायक इस दूसरे विस्तार में मंत्री बने हैं, उनमे पश्चिम उत्तर प्रदेश के दिग्गज विधायक दिनेश खटीक भी शामिल हैं। दिनेश खटीक मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं। 44 वर्षीय दिनेश खटीक ने लखनऊ में आज यूपी मंत्रिमंडल के मंत्री रूप में शपथ की। उनको योगी आदित्यनाथ बड़ी जिम्मेदारी दे रहे हैं। खटीक समाज अनुसूचित जातियों का हिस्सा है। 

ऐतिहासिक हस्तिनापुर सीट से शानदार जीत हासिल की
दिनेश खटीक मूल रूप से मवाना थानाक्षेत्र के फलावदा कस्बे के रहने वाले हैं। उन्होंने पहली बार 2017 में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए हस्तिनापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पहली बार में ही दिनेश खटीक ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और सिटिंग एमएलए योगेश वर्मा को बुरी तरह पराजित किया था। खास बात यह है कि हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक स्थल है। यह सीट भी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतीकात्मक रूप से बड़े मायने रखती है।

मेरठ देहात में बेहद लोकप्रिय हैं दिनेश खटीक
दिनेश खटीक भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता और आरएसएस कार्यकर्ता हैं। दिनेश खटीक के भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इनका पारिवारिक व्यवसाय ईट भट्टे का है। दिनेश खटीक ने पिछले तीन वर्षों में हस्तिनापुर विधानसभा में 442 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। दिनेश खटीक को मेरठ के देहात में "विकास नेता" माना जाता है। उन्होंने खुद पीएम मोदी से मिलकर अपने विधानसभा के विकास के लिए जरुरी कार्य किए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.