यूपी के इस चुनाव अधिकारी के आगे फेल हुईं हीरोइनें, जानिए कौन हैं ईशा अरोड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी के इस चुनाव अधिकारी के आगे फेल हुईं हीरोइनें, जानिए कौन हैं ईशा अरोड़ा

यूपी के इस चुनाव अधिकारी के आगे फेल हुईं हीरोइनें, जानिए कौन हैं ईशा अरोड़ा

Google Photo | ईशा अरोड़ा

Noida Desk| Saharanpur News : दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें पीलीभीत, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, नगीना और रामपुर शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें सहारनपुर लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा की खूब चर्चा है।

ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाना मकसद
पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। महिला अधिकारियों के लिए सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के ज़माने में उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिलती है। लेकिन उनका असली मकसद अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने पर होता है।

कौन है ईशा अरोड़ा
यूपी में सहारनपुर की ईशा अरोड़ा रहने वाली है। जो SBI में कर्मचारी है।  ईशा अरोड़ा की ड्यूटी सहारनपुर लोकसभा चुनाव में गंगोह विधानसभा क्षेत्र के महंगी गांव लगी है। इस बार चुनाव में दूसरी बार उनकी ड्यूटी लगीं है। ईशा की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.