बुलंदशहर कचहरी की इमारत का किया निरीक्षण

हाईकोर्ट जज ने जल संचयन के महत्व को समझाया : बुलंदशहर कचहरी की इमारत का किया निरीक्षण

बुलंदशहर कचहरी की इमारत का किया निरीक्षण

Tricity Today | बुलंदशहर कचहरी की इमारत

Bulandshahr News : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश चौहान जनपद पहुंचे। उन्होंने जनपद न्यायालय परिसर में वर्षा जल संचयन ईकाई के निर्माण कार्य एवं पांच जल संचयन इकाई के जीर्णोद्धार के कार्य का लोकार्पण किया। न्यायालय परिसर में जल संचयन इकाई के निर्माण कार्य होने से इनके माध्यम से जल संचयन किया जा सकेगा। न्यायमूर्ति राजेश चौहान ने जल की महत्ता के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया। 

न्यायालय परिसर में पौधारोपण
साथ ही जल संचयन इकाई का निर्माण कराए जाने के लिए जनपद न्यायाधीश सहित पूरी टीम को बधाई दी। उनके द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन न्यायालय भवन का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उसमें तैयार किए जा रहे न्यायालय, चेंबर, कक्षों के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी ड्राइंग/मॉडल का अवलोकन करते हुए जानकारी ली गई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह सहित न्यायालय के न्यायाधीश उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.