तीन सुंदरियों के साथ होटल में मना रहा था रंगरेलियां, बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा और...

बुलंदशहर का रंगीला फौजी : तीन सुंदरियों के साथ होटल में मना रहा था रंगरेलियां, बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा और...

तीन सुंदरियों के साथ होटल में मना रहा था रंगरेलियां, बीवी ने रंगे हाथ पकड़ा और...

Tricity Today | मौके पर हंगामा करती हुई महिला

Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर में एक दो नहीं बल्कि 3 युवतियों के साथ एक फौजी एमएमआर मॉल के एक कमरे में रंगरलिया मना रहा था। जिसकी  फौजी को पत्नी को भनक लगी तो उसने परिजनों के साथ फौजी पति को रंगरलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। बस फिर क्या था, फौजी की पत्नी ने पति की इतनी  धुनाई की कि वो लहुलुहान हो गया। हालांकि, पत्नी की धुनाई करने का फौजी पति विरोध भी नहीं कर सका। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, फौजी बार-बार यही कहता रहा कि वह अपनी साथी के बर्थडे पार्टी को सेलिब्रेट करने आया था।

फौजी ने कहा- कॉलेज फ्रेंड का बर्थडे था
बुलंदशहर का एक फौजी छुट्टियां लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया जाता है कि फौजी रविवार को बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एमएमआर मॉल में रंगरलियां बनाने पहुंचा। बताया जाता है कि फौजी युवक एमएमआर माल में बने एक कमरे में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन सुंदरियों के साथ रंग रलिया मना रहा था, जिसकी भनक जब फौजी की पत्नी को लगी तो वो अपनी बहन और भाई आदि परिजनों के साथ एमएमआर माल में पहुंच गई। अपने ही पति को रंगे हाथ पकड़ जमकर हंगामा किया, फौजी पति को इतनी धुनाई की कि उसके सिर से खून तक निकलने लगा, लहुलुहान बेचारा फौजी पति अपनी पत्नी की पिटाई को सहता रहा। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे। बताया जाता है कि मामला कोतवाली के द्वार तक ही पहुंचा था, उससे पहले फौजी पति ने पत्नी से माफी मांग ली। हालांकि, फौजी पति का कहना है कि कॉलेज फ्रेंड का बर्थडे था, उसे सेलिब्रेट करने आया था।

मॉल कहीं देह व्यापार का अड्डा तो नही! 
बुलंदशहर का एमएमआर मॉल पहले भी देह व्यापार के लिए चर्चित रहा है। पूर्व में पुलिस छापे मारकर रंगे हाथ युवक युवतियों को पकड़ चुकी है। चर्चा है कि मॉल में गैर जनपदों से युवतियां हायर भी की जाती है। नारी अपराधों परअंकुश लगाने के लिए भले ही मिशन शक्ति अभियान चल रहा हो, लेकिन ये तो इलाका पुलिस की ही जिम्मेदारी है कि वो अनैतिक कार्यों पर कैसे अंकुश लगाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.