अगर मोबाइल पर अश्लील कंटेंट सर्च किया तो महिला पुलिस को जायेगा अलर्ट, जानिए फिर क्या होगा

बड़ी खबर : अगर मोबाइल पर अश्लील कंटेंट सर्च किया तो महिला पुलिस को जायेगा अलर्ट, जानिए फिर क्या होगा

अगर मोबाइल पर अश्लील कंटेंट सर्च किया तो महिला पुलिस को जायेगा अलर्ट, जानिए फिर क्या होगा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक है। अब 1090 टीम उत्तर प्रदेश में एक बड़ा रोडमैप लेकर आने वाली है। जिसके बाद लोगों को अब लोग अश्लीलता सर्च करने से डरेंगे। अगर अब किसी ने अश्लीलता सर्च की तो आपके मोबाइल पर प्रदेश की महिला टीम को पता चल जायेगा।  

एडीजी नीरा रावत ने बताया कि, इस समय उत्तर प्रदेश में लगभग 90 प्रतिशत लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। उत्तर प्रदेश 1090 की टीम अब लोगों तक पहुंचने के लिए एक बड़ा डिजिटल आउटरीच रोडमैप तैयार कर रही है। इसके बाद अब इंटरनेट पर अश्लीलता सर्च करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश की 1090 पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के सभी यूजर के इंटरनेट को रीड करने के लिए एक कंपनी रखी है। जो यह बताएगी कि प्रदेश में को सा व्यक्ति क्या सर्च कर रहा है। 

मुख्यतः इस कंपनी को उन लोगों के लिए रखा गया है। जो इंटरनेट में पोर्न सर्च करते है। अगर अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल का कंप्यूटर पर अश्लीलता या पोर्न सर्च करता है, तो इस बात की जानकारी 1090 चयनित हुई oomuph कंपनी को पता चल जायेगा। उसके बाद यह कंपनी 1090 टीम को यह जानकारी भेजेगी। जिसके बाद 1090 की टीम उस व्यक्ति को ऐसी सामग्री से सचेत रहने के लिए जागरूकता के मेसेज भेजेगी। ऐसा करने से अपराध की शुरुआत पर ही रोक लगाई जा सकेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.