आजमगढ़ में उलटफेर, भाजपा के निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को पछाड़ा

Azamgarh Live : आजमगढ़ में उलटफेर, भाजपा के निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को पछाड़ा

आजमगढ़ में उलटफेर, भाजपा के निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को पछाड़ा

Tricity Today | निरहुआ और धर्मेंद्र

Azamgarh : आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए करीब आधी मतगणना हो चुकी है। सुबह से पहला उलटफेर देखने के लिए मिला है। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ समाजवादी पार्टी उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। निरहुआ आगे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा को 1,43,339 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी को 1,37,246 वोट मिल चुके हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी 1,12,082 मतों के साथ तीसरे नम्बर पर हैं। साढ़े बारह बजे तक बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 6,093 वोट से सपा से आगे हैं।

रामपुर में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार
दूसरी ओर रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी बढ़त बरकरार बनाए हुए हैं। सपा के उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा को मतगणना का 18वां राउंड खत्म होने तक 2,14,053 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी हैं। घनश्याम लोधी को अभी तक 1,97,464 वोट मिले हैं। इस तरह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 16,589 वोट से आगे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.