सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिया छात्र ने बनाया खतरनाक वीडियो, स्कूल प्रशासन में मच गया हड़कंप

मेरठ : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिया छात्र ने बनाया खतरनाक वीडियो, स्कूल प्रशासन में मच गया हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिया छात्र ने बनाया खतरनाक वीडियो, स्कूल प्रशासन में मच गया हड़कंप

Google Image | छात्र ने बनाया खतरनाक वीडियो

Meerut : आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने का काफी ज्यादा शौक चढ़ा हुआ है। जिसके लिए लोग आए दिन तरह तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। ऐसे ही कंकरखेड़ा के एक छात्र ने वायरल होने के लिए एक खतरनाक वीडियो बनाया। जिसमें छात्र ने स्कूल के मेन गेट के बजाए बाहर जाने के लिए स्कूल की 2 मंजिला इमारत से नीचे उतरने का वीडियो बनाया, जो की ताजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद छात्रों को फटकार लगायी गई। 

साथी दोस्तों ने बढ़ाया हौसला
छात्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ता है। उसने स्कूल की दो मंज़िला इमारत से नीचे उतरने का वीडियो बनाया, जोकि दो दिन पुराना बताया जा रहा है। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र ने स्टेटस पर वीडियो लगाने के लिए यह वीडियो बनाया। जिस दौरान उसके साथ ही दोस्त भी उसका हौसला बढ़ा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए। उन्होंने छात्र के परिजनों को स्कूल में बुलाया। फिर उसको फटकार लगाई गई। साथ ही उसे चेतावनी भी दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.