घर से फरार हुई लड़की की थाने में हुई शादी, पुलिस वाले बने बाराती और घराती

उत्तर प्रदेश : घर से फरार हुई लड़की की थाने में हुई शादी, पुलिस वाले बने बाराती और घराती

घर से फरार हुई लड़की की थाने में हुई शादी, पुलिस वाले बने बाराती और घराती

Tricity Today | लड़की की थाने में हुई शादी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस वाले ही लड़की के मायके वाले और ससुराल वाले बने। पुलिस ने थाने में लड़की और उसके प्रेमी की शादी करवाई। यह मामला इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर आगे की गृहस्थी संभालने के लिए कहा है।

दरअसल, सहारनपुर के अब्दुल्लापुर में रहने वाली एक लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने बिहारीगढ़ कोतवाली में अपनी बेटी की गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई। इसके अलावा लड़की के पिता ने एक युवक सूरज सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि सूरज सिंह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर लेकर गया है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया और जांच शुरू कर दी। अब पुलिस ने सूरज सिंह के मकान से लड़की और उसको दोनों बरामद कर लिया और थाने ले कर आ गई। जब दोनों प्रेमी युगल से पूछताछ की तो लड़की ने पुलिस को बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते है लेकिन उनके परिवार एक-दूसरे को कबूल नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी वजह से वह अपने घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 

पुलिस ने लड़की और लड़की के परिजनों को थाने में बुलाया और समझाने का प्रयास किया। पुलिस के लाख समझाने के बाद दोनों आशिकों के परिजन मान गए और शादी के लिए तैयार हो गए लेकिन पुलिस से कहा कि वह जो भी कुछ करेंगे। अपनी जिम्मेदारी पर करेंगे। जिसके बाद पुलिस वाले ही लड़की के मायके वाले और उसके ससुराल वाले बने। पुलिस ने दोनों की शादी करवाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.