इलाहाबाद HC से इरफान शेख को नहीं मिली जमानत, दिव्यांग छात्रों का जबरन करवाता था धर्म परिवर्तन

बड़ी खबर : इलाहाबाद HC से इरफान शेख को नहीं मिली जमानत, दिव्यांग छात्रों का जबरन करवाता था धर्म परिवर्तन

इलाहाबाद HC से इरफान शेख को नहीं मिली जमानत, दिव्यांग छात्रों का जबरन करवाता था धर्म परिवर्तन

Tricity Today | इरफान शेख

Lucknow : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अवैध धर्मांतरण के आरोपी इरफान शेख उर्फ इरफान खान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में जस्टिस रमेश सिन्हा और बृज राज सिंह ने जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जाँच अधिकारी ने इस मामले की तह तक जाकर याचिकाकर्ता के खिलाफ ठोस सबूत जुटाएँ। इसके बाद आरोपित उमर गौतम और अन्य लोगों की मिलीभगत से नई दिल्ली के सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र में काम करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया।

दिव्यांग छात्रों का जबरन करवाता था धर्मपरिवर्तित
बता दें कि इरफान पर आरोप है कि वह दुभाषिया के रूप में काम करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया। इसके साथ ही धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ। सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र में सुनने और बोलने में अक्षम दिव्यांग छात्रों को इस्लाम में जबरन धर्मांतरित कराता था। जानकारी के मुताबिक, इरफान शेख, उर्फ ​​इरफान खान सरकार द्वारा नियुक्त सांकेतिक दुभाषिया है। पुलिस की जाँच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश में जून-जुलाई 2021 में सामने आए उमर गौतम के धर्मांतरण गिरोह से इस कन्वर्जन रैकेट के तार जुड़े हुए हैं। शेख उमर गौतम के रैकेट में कथित रूप से एक महत्वपूर्ण कड़ी था।

उमर गौतम के साथ करता था काम
दरअसल, धर्मांतरण मामले में आरोपी राहुल भोला और जहाँगीर के बयानों के आधार पर उनकी संलिप्तता सामने आई है। इसके बाद बीते 28 जून 2021 को उसे गिरफ्तार किया गया था। जाँच एजेंसी ने पाया कि इरफान खान ने लालच में आकर और गलत तरीके से दिव्यांग बच्चों के धर्मांतरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में ए़टीएस की टीम ने धर्मांतरण कराने वाले दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक उमर गौतम था, जो पहले से हिंदू था। वह करीब 30 साल पहले धर्मान्तरण कर मुस्लिम बन गया था। इसके बाद से ही वो दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इस्लामिक दवा सेंटर चला रहा था। यहीं से धर्मांतरण का सारा खेल खेला जाता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.