दरोगा ने गर्भवती पत्नी को मारी 3 गोलियां, अस्पताल में भर्ती कराकर फरार

झांसी से बड़ी खबर : दरोगा ने गर्भवती पत्नी को मारी 3 गोलियां, अस्पताल में भर्ती कराकर फरार

दरोगा ने गर्भवती पत्नी को मारी 3 गोलियां, अस्पताल में भर्ती कराकर फरार

Tricity Today | दरोगा ने गर्भवती पत्नी को मारी 3 गोलियां

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाल पुलिसकर्मी ही अपराध कर बैठा। उसने गुस्से में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की कोशिश की। मामला झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र की है। इस थाने की बंगरा चौकी प्रभारी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी को सरकारी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। तीन गोलियां लगने से घायल हुई पत्नी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौकी प्रभारी ने खुद अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और फरार हो गया।

फोन बंद करने को लेकर चलाई गोली
उल्दन थाने की बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा की शादी कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली शालिनी से लगभग दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले ही शशांक की पोस्टिंग बंगरा चौकी में हुई थी। इसलिए उन्होंने वहीं किराये पर कमरा ले लिया और पत्नी के साथ रहने लगे थे। वह एक सप्ताह पहले ही मायके से पत्नी को लेकर बंगरा आए थे। बीते रोज वह झांसी में अपने भाई व मां के पास मिलने गए थे। शालिनी के अनुसार वहां से रात लगभग 11.30 बजे बंगरा लौटे और फोन चलाने लगे। गर्भवती पत्नी ने टोका तो उन्होंने अलमारी से सरकारी पिस्टल निकाली और पत्नी को 3 गोलियां मार दी। एक कमर को छू कर निकल गई, जबकि दो हाथ में लगी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसने हिम्मत नहीं हारी और जान बचाने के लिए भागकर पड़ोसी के यहां पहुंच गई।

दहेज के लिए ससुराल के लोग करते थे प्रताड़ित
शालिनी की मां सीमा रावत ने आरोप लगाया कि शादी में 25 लाख से ज्यादा दिए थे। फिर भी दहेज के लिए शशांक व उनके परिवार के लोग शालिनी को परेशान करते थे। आएदिन मारपीट होती थी। शालिनी मिश्रा ने आरोप लगाते हुय बताया कि सास, देवर और ननद कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता है। उनके कहने पर ही हमेशा मारपीट की जाती थी। बीते रोज भी परिवार से मिलकर लौटे और गोलियां चला दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.