काजोल कुशवाह बनीं लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल

बागपत : काजोल कुशवाह बनीं लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल

काजोल कुशवाह बनीं लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल

Tricity Today | काजोल कुशवाह

Bagpat News : मीतली गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मास्टर रमेश कुशवाहा की बेटी काजोल कुशवाह लेफ्टिनेंट बनीं है। कुशवाहा की नियुक्ति कानपुर एयरफोर्स अस्पताल में हुई है। गांव की बेटी के लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी का माहौल है।

 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में चयन हुआ
काजोल कुशवाह के पिता रमेश कुशवाह ने बताया कि काजोल का 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में चयन हुआ था। उसकी मुंबई के आईएनएचएस अश्वनी अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही थी। बुधवार को उसकी पासिंग आउट परेड हुई और उसकी नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। काजोल की तैनाती एयर फोर्स हॉस्पिटल कानपुर में हुई है। वह 20 फरवरी को कानपुर में रिपोर्ट करेगी। 

गांव में खुशी का माहौल
कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में अभिभावकों को नहीं बुलाया गया था। काजोल की उपलब्धि पर परिवार के अलावा गांव में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रधान सतीश राणा, संजय शर्मा, सरजीत और अशोक चौहान समेत ग्राम वासियों ने काजोल के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.