श्रीराम मंदिर के बाद कोर्ट के फैसले ने इस मंदिर की दूर की बाधा, कल से निर्माण शुरू

संभल में कल्कि महोत्सव रविवार से :  श्रीराम मंदिर के बाद कोर्ट के फैसले ने इस मंदिर की दूर की बाधा, कल से निर्माण शुरू

श्रीराम मंदिर के बाद कोर्ट के फैसले ने इस मंदिर की दूर की बाधा, कल से निर्माण शुरू

Google Image | Symbloic Image

Sambhal News : सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आए फैसल के बाद इसका निर्माण तेज गति से पूर्ण होने जा रहा है। तो वहीं कोर्ट के आदेश पर ही यूपी में भगवान श्री हरि विष्णु के एक और अवतार के मंदिर निर्माण की बाधा दूर हो गई है। जिसके बाद भगवान श्री कल्कि के मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू होने जा रहा है। बता दें कि भगवान श्रीराम श्रीहरि विष्णु के सातवें अवतार थे। और श्री कल्कि 10 में अवतार के रूप में जन्म लेंगे। कल्कि पुराण के अनुसार भगवान विष्णु का कल्कि अवतार उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के पास स्थित संभल गांव में होगा।

कल्कि धाम में होगा शिलान्यास  
पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव रविवार से शुरू होना है। सुबह यज्ञ और दोपहर में संत समागम के साथ ही शाम को श्री कल्कि मंदिर ऐचोडा कंबोह स्थित कल्कि धाम में इसका शिलान्यास भी होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आने की पुष्टि कल्कि पीठाधीश्वर ने की है। इस बार का महोत्सव अन्य साल से अलग है। विभिन्न प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कई पूर्व मंत्री भी भाग लेंगे। 

सपा सांसद ने खड़ी की थी बाधा
बता दें कि लंबे समय से कल्कि मंदिर निर्माण का मार्ग अवरूद्ध था और मामला कोर्ट में था। मंदिर शिलान्यास पर स्थानीय सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के शिकायत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 2016 मे रोक लगा दी थी। इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अपनी जमीन पर यदि मंदिर बन रहा है तो इसमें गलत क्या है। न्यायालय ने जिला प्रशासन के रोक के आदेश को खारिज कर दिया था। इसके बाद यह आयोजन हो रहा है। 

आगाज 19 नवंबर से, तैयारियां तेज 
पांच दिवसीय इस आयोजन में इस बार विभिन्न कार्यक्रम के साथ ही श्री कल्कि मंदिर निर्माण से पहले शिलान्यास व अन्य आयोजन भी होंगे। अनुमति के लिए शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 19 नवंबर को प्रातः 9 बजे श्री कल्कि धाम में कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। इसमें अनेकों संतों महंतों की उपस्थिति रहेगी। श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ का शुभारंभ होगा। यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा। क्योंकि श्री कल्कि मंदिर निर्माण की सभी बाधा दूर हो चुकी है। 19 नवंबर को सायं 7 बजे श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। देशभर से अनेकों कल्कि भक्तों एवं संतों महंतों का आगमन होगा। 

पांच दिनों के महोत्सव पहुंचेंगे नामचीन
आचार्य ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी सम्मिलित होंगे। इसके अलावा महामंडलेश्वर कंम्प्यूटर बाबा, महामंडलेश्वर ऋषिश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर नवीनानंद महाराज, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद राजबब्बर, सांसद जयंत चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आदि पांच दिनों के कार्यक्रम में अलग अलग तिथियों में शामिल होंगे। श्री कल्कि महोत्सव के शुभारंभ पर राम नाट्य अकादमी की कलाकारों द्वारा महिषासुर मर्दिनी की नाटिका का मंचन किया जाएगा।

एक नजर में श्री कल्कि महोत्सव 2023
  1.  आयोजन श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज के देख रेख में 19 से 23 नवंबर तक
  2.  108 कुण्डीय श्रीकल्कि प्राकट्य महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक
  3.  भंडारा, प्रसाद प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक
  4.  हर्षिता किशोरी द्वारा पंच दिवसीय श्री हनुमंत कथा प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक
  5.  सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन सायं 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.