वीडियो वायरल होने के बाद किया गया सस्पेंड

कन्नौज के गालीबाज दरोगा पर गिरी गाज : वीडियो वायरल होने के बाद किया गया सस्पेंड

वीडियो वायरल होने के बाद किया गया सस्पेंड

Google Image | Symbloic Image

Kannauj News : जिले में फरियादी महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल हुआ था। वह पीड़ित महिलाओं को जेल भेजने की धमकी दे रहा है। थाने में महिलाओं से अभद्र बर्ताव करने और गाली गलौंज करते दरोगा का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला जिले के ठठिया थाने में तैनात दरोगा का नाम मुइनुल्ला बताया जा रहा है। वीडियो में दरोगा कह रहा है कि तुम लोगों की गुंडई दो मिनट में निकाल दूंगा। भाग जाओ यहां से, नहीं तो जूतों से मारकर जेल में बंद कर दूंगा। यहां आकर गुंडई दिखा रही हो। घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। 

15 अक्टूबर की है घटना
रविवार यानी 15 अक्टूबर को एक गांव की तीन महिलाएं फरियाद लेकर ठठिया थाने पहुंचीं। पहले दरोगा महिलाओं से ठीक तरीके से बात कर रहा था। उनकी बातें भी सुन रहा था। अचानक दरोगा भड़क गया। फिर महिलाओं को गालियां दीं। इस दौरान किसी ने दरोगा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

मंगलवार को वायरल हुआ था वीडियो
वीडियो में दरोगा कह रहा है, हम क्या करें? तुम्हारा आदमी अस्पताल में था। हम रात में गए थे। यहां कोई पंचायत हो रही है? यह कोई पंचायत भवन है क्या? जो यहां तुम लोग पंचायत कर रही हो। यहां से जल्द से जल्द भाग जाओ। वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसरों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा के खिलाफ जांच की बात कही है। उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.