प्रयागराज से अगवा किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या, मांगी थी 15 लाख की फिरौती

चित्रकूट से बड़ी खबर : प्रयागराज से अगवा किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या, मांगी थी 15 लाख की फिरौती

प्रयागराज से अगवा किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या, मांगी थी 15 लाख की फिरौती

Tricity Today | प्रयागराज से अगवा किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या

Chitrakoot News : प्रयागराज जिले की शंकरगढ़ बाजार से अपहरण किए गए किशोर की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। उसका शव रविवार की सुबह थाना बरगढ़ के अरवारी जंगल में मिला है। जो प्रयागराज जनपद की सीमा से सटा हुआ है।

क्या है पूरा मामला
 शंकरगढ़ के सदर बाजार निवासी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की का बेटा 14 वर्षीय बेटा शुभ केसरवानी शनिवार की शाम लगभग चार बजे घर से निकला था। फिर लौटकर नहीं आया था। ‌रात लगभग साढ़े आठ बजे पुष्पराज के मोबाइल फोन पर अपहरण व फिरौती की काल आई थी। अपहरणकर्ताओं ने कहा था कि तुम्हारा बेटा शुभ उनके कब्जे में है। 15 लाख रुपये लेकर डभौरा के जंगल में चुपचाप आ जाओ। पुलिस को बताया तो शुभ को गोली मार देंगे। पिता ने गुपचुप तरीके से बेटे को छुड़ाने का प्रयास भी शुरू कर दिया था, लेकिन पड़ोसी पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी ने घटना के बारे में शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जानकारी दी। उसके बाद से पुलिस सक्रिय हुई और शुभ के सकुशल रिहाई के लिए प्रयास कर रही थी। ‌अपहरणकर्ताओं की लोकेशन जनपद सीमा के डभौरा और बरगढ़ जंगल में मिली थी, जिस पर प्रयागराज पुलिस ने बरगढ़ थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह से भी संपर्क किया था और हाइवे पर नाकेबंदी कराई थी। 

चरवाहों ने दी पुलिस को सूचना
रविवार की सुबह चरवाहों ने देखा कि अरवरी के जंगल में किशोर का शव पड़ा है।‌ उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या किशोर की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हत्या के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पिता ने बताया कि शुभ केसरवानी कस्बे के विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। एक छोटी बहन भी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिनव त्यागी तथा डीसीपी बारा संतोष सिंह भी पहुंच गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.