वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल, रेस्क्यू में जुटी स्पेशल टीम

मेरठ से लेकर ग्रेटर नोएडा तक तेंदुए की तलाश : वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल, रेस्क्यू में जुटी स्पेशल टीम

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल, रेस्क्यू में जुटी स्पेशल टीम

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Meerut|Greater Noida West : मेरठ के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में तेंदुआ को लेकर डर का माहौल सता रहा है। मेरठ में आर्मी क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियों के वजह से लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। यही हाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है। दोनों जगहों पर पिछले हफ्ते वीडियो वायरल हो जाने के बाद तेंदुआ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। मेरठ के आर्मी कॉलोनी में तेंदुए के आने से आर्मी जवानों के परिजनों में बच्चों को लेकर चिंता सताने लगी है। यहां पर आए दिन सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए देखते रहते हैं।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
आरोप है कि मेरठ में आर्मी जवानों ने गश्त के दौरान कई बार तेंदुए को देखा है। आर्मी की ओर से वन विभाग को सूचना भी दी जाती है लेकिन वन विभाग की लापरवाही के वजह से तेंदुए पकड़ में नहीं आ रहा है। विभाग के खिलाफ जनता सहित अब आर्मी जवानों में भी रोष व्याप्त है। आर्मी परिवार वालों की मानें तो तेंदुआ अब तक कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। एक गाय को भी घायल कर दिया है। अब भी तेंदुआ कुत्तों को एक-एक करके ले जा रहा है।

2022 में लगभग 12 घटनाएं
मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में 1 साल में लगभग 10 से 12 घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं, जब तेंदुए ने शहर के बीचो-बीच दस्तक दी है। ज्वाला नगर में तीन दिसंबर की रात को तेंदुआ स्थानीय निवासियों ने देखा था। तब लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। स्थानीय लोग अपने बच्चे को स्कूल भेजने से कतरा रहे थे। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को तलाशते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एक बार फिर तेंदुए की झलक ने लोगों की नींद और चैन हराम कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी तेंदुए की देखी गई गतिविधियां
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सबसे पहले 27 दिसंबर को लोगों ने तेंदुआ देखा था। इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई, लेकिन उसके बाद भी वन विभाग की टीम ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अनदेखा कर दिया। उसके बाद मंगलवार 2 जनवरी 2023 को लोगों ने एक बार फिर तेंदुआ देखा। इसकी तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। उन्होंने तेंदुए की तलाश शुरू की लेकिन काफी तलाश के बाद तेंदुए का रेस्क्यू नहीं हो पाया है।

120 घंटों हो रही तेंदुए की तलाश
पिछले करीब 120 घंटों से तेंदुए की तलाश की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद भी वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए को पकड़ने के लिए नोएडा के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत और शामली तक की टीम बुलाई गई। स्पेशल फारेस्ट टीम को भी तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया, लेकिन शनिवार तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। फिलहाल यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.