Google Photo | भगवान राम
Uttar Pradesh News : राम को समझने और रामनगरी को जानने के लिए अयोध्या की राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में एक नया कोर्स शुरू किया गया है। इसके जरिए नए टूरिस्ट गाइड और पर्यटन से जुड़े दूसरे प्रोफेशनल तैयार होंगे। अयोध्या नगर निगम लाइसेंस देगा और इनके माध्यम से यहां आने वालों को सटीक जानकारी मिल सकेगी।