विद्यालय परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, सात बच्चे झुलसे, कई उपकरण भी जले

Uttar Pradesh News : विद्यालय परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, सात बच्चे झुलसे, कई उपकरण भी जले

विद्यालय परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, सात बच्चे झुलसे, कई उपकरण भी जले

Google Image | symbolic Image

Mirzapur News (सचिन) : मिर्जापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विद्यालय के सात बच्चे झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।  घायल बच्चों को तुरंत सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी भी बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा बिजली गिरने से विद्यालय के जनरेटर सहित कई उपकरण भी जल गए हैं।

रात 8 बजे की घटना
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर में रविवार रात तेज गरज और चमक के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान लगभग 8 बजे मिर्जापुर के पटेहरा कलां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके कारण विद्यालय के सात बच्चे इसकी चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। विद्यालय के स्टाफ ने तुरंत घायल बच्चों को पटेहरा सीएससी पहुंचाया। जहां बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे बच्चों में 11 वर्षीय नैंसी, 11 वर्षीय आदर्श, 13 वर्षीय शिवांशी, 11 वर्षीय अदिति, 12 वर्षीय आकांशा, 11 वर्षीय चांदनी और 11 वर्षीय रिया शामिल हैं।

नायब तहसीलदार पहुंचे अस्पताल
घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह विद्यालय परिसर में पहुंचे और जानकारी ली। वह अस्पताल में घायल बच्चों का हाल जानने के लिए भी पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि बिजली की चपेट में आने से जो बच्चे झुलसे हैं, उन सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत ठीक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.