खेल-खेल में निगल ली जिंदा मछली, हो गई मौत, जानिए पूरा मामला

चित्रकूट से बढ़ी खबर : खेल-खेल में निगल ली जिंदा मछली, हो गई मौत, जानिए पूरा मामला

खेल-खेल में निगल ली जिंदा मछली, हो गई मौत, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Chitrakoot : खेल-खेल में युवक ने नहाते समय जिंदा मछली निगल ली। दुखद यह रहा कि परिजन अंधविश्वास के चक्कर में घर में झाड़फूंक कराते रहे और उसकी सांसें थम गई। 

मानिकपुर थाने के सुअरगढ़ा गांव में शंकर (18) पुत्र राजू साथियों के साथ सोमवार को गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नहाते समय राजू ने जिंदा मछली को दांतों के बीच दबा लिया और हंसी-ढिढोली करने लगा। बताते हैं कि इससे मछली फिसलकर पेट में चली गई और युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन अस्पताल ले जाने की बजाए घर ले गए और झाड़फूंक कराने लगे। रात में शंकर को बेचैनी होने लगी। सुबह लघुशंका जाते समय उसकी मौत हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.