घर से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने पर सिपाही की पिस्टल से चलाई गोली, फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

आगरा : घर से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने पर सिपाही की पिस्टल से चलाई गोली, फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

घर से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने पकड़े जाने पर सिपाही की पिस्टल से चलाई गोली, फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

Google Photo | Symbolic Image

Agra : आगरा फोर्ट स्टेशन पर पकड़े जाने के बाद एक युवक ने सिपाही की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल युवक पश्चिम बंगाल से लड़की को भगाकर अपने साथ लाया था। जब लड़की घर वापस जाने लगी तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़की ने मामले की शिकायत जीआरपी से की। जिसके बाद जीआरपी ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। 

फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार 
एसीपी जीआरपी मुस्ताक अहमद ने बताया कि बुधवार को जीआरपी को युवती द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवकों से परेशान कर रहा है। लड़की की शिकायत पर जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला युवक हिमांशु बिहार का रहने वाला है। उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती बंगाल की लड़की से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने भागने का फैसला लिया। 

घर वापस जाने पर जान से मारने की दी धमकी 
युवक लड़की को लेकर घर से भाग गया था। जिसके बाद लड़की के पास उसके पिता का फोन आया और घर की मान मर्यादा के लिए घर आप वापस आने के लिए बोला। लड़की ने अपना मन बदल लिया और घर वापस जाने के बात बोलने लगी, जिस पर युवक भड़क गया। युवक युवती और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने मामले की पुलिस से की है। 

पुलिस का बयान 
एचपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि पीड़ित की यात्रा मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आरोपी युवक की हालत खतरे से बाहर हैं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.