महिला को लाखों रुपए देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर 10 बच्चों के सामने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, जानिए पूरा मामला

मेरठ : महिला को लाखों रुपए देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर 10 बच्चों के सामने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, जानिए पूरा मामला

महिला को लाखों रुपए देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर 10 बच्चों के सामने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, जानिए पूरा मामला

Social Media | दोहरे हत्याकांड़ में पुलिस ने किया खुलासा

Meerut :  उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हुए दोहरे हत्याकांड़ में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिस आरोपी ने पति-पत्नी की हत्या की थी। आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लाखों रुपए दिए थे लेकिन महिला के साथ कई अन्य लोग भी शारीरिक संबंध बनाते थे। इसका आरोपी ने विरोध किया। महिला ने फिर भी कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना बंद नहीं किया। इसलिए महिला के साथ उसके पति की हत्या की गई। यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि करीब 7 महीने पहले समीर नामक एक युवक की जावेदा नामक एक महिला से मुलाकात हुई थी। समीर ने जावेदा के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए लाखों रुपए दिए थे। इस बात का उसके पति आबाद को पता था। पुलिस ने बताया कि महिला जावेदा के घर पर बाहरी युवकों का आना जाना था। इसके बारे में भी आबाद को सब पता था, क्योंकि जावेदा और आबाद साथ मिलकर यह काम करते थे लेकिन जब से समीर उनके घर पर आने लगा तो उसने इसका विरोध किया। परन्तु महिला नहीं मानी और उसका लगातार दूसरे लोगों से अवैध संबंध बनते रहे।

पहले आबाद और फिर जावेदा को मारा
समीर चाहता था कि जावेदा सिर्फ उसके साथ ही रहे लेकिन जब जावेदा ने मना कर दिया तो समीर ने जावेदा और उसके पति को मारने की योजना बनाई। करीब 7 महीने पहले समीर ने अपने दोनों पति-पत्नी को कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर दोनों की हत्या कर दी। जावेदा के बच्चे यह सब देख रहे थे। हत्या करने के बाद आरोपी समीर अपने गांव चला गया था। मृतक के 10 बच्चे है, जिसके सामने उनके माता-पिता की हत्या की गई। 

मारने से पहले मृतक को पिलाई बीयर 
आरोपी समीर ने आबाद और जावेदा के लिए नॉनवेज और बच्चों के लिए चाउमीन, कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा था। आबाद और समीर ने बियर पी। इसी दौरान आरोपी ने बियर में नशे की गोली डाल दी थी, जिसे आबाद ने पी लिया और बेहोश हो गया। वहीं, जावेदा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पिलाया। इसके बाद हत्या की वारदात अंजाम दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.