कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह एनकाउंटर में ढेर

BIG NEWS : कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह एनकाउंटर में ढेर

कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह एनकाउंटर में ढेर

Tricity Today | कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सिपाही की हत्या करने वाले आरोपी मोती सिंह को मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस ने मोती सिंह के कब्जे से दरोगा से छीनी गई पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी सिपाही की हत्या करने के बाद से ही फरार चल रहा था।

आपको बता दें कि 9 फरवरी की शाम अवैध रुप से शराब बनाने की सूचना पर नगला धीमर गांव में गए दरोगा और कांस्टेबल पर शराब माफियाओं ने हमला कर सिपाही देवेंद्र कुमार कुर्की की हत्या कर दी थी। घटना में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मोती सिंह का भाई एलकार सिंह अगले दिन ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।

मुख्य आरोपी मोती पर एक लाख का इनाम
सिढ़पुरा की कटरी में सनसनीखेज घटना को एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। इसके अलावा पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ की टीमें भी लगा दी गई था। जिसके बाद इनामी अपराधी मोती को 12 टीमें तलाश करने में लगी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.