कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और 7 घायल

Uttar Pradesh : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और 7 घायल

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत और 7 घायल

Tricity Today | भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Uttar Pradesh News : मुरादाबाद में शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बनाए गए कैंप ऑफिस में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में झारखंड के एक मजूदर की मौत हो गई और 7 लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा
सीओ कटघर रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी को पहले शुक्रवार की रात मुरादाबाद आना था। उनके यहां रात में रुकने का कार्यक्रम था। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें यात्रा शुरू करनी थी। उनके रात्रि विश्राम के लिए कटघर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नवाब रेस्टोरेंट के सामने एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में खाली पड़ी जमीन पर उनका कैंप कार्यालय बनाया गया था। यही राहुल गांधी के रहने का भी प्रबंध किया गया था। यहां सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के ऊंचे-ऊंचे वॉच टावर भी बनाए गए थे।

सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं मिली
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ ने इस स्थान पर राहुल गांधी के रुकने को सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं दी थी। जिसकी वजह से उनका शुक्रवार रात आने का कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसलिए कैंप कार्यालय का कोई उपयोग भी नहीं हुआ। राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ शनिवार सुबह सीधे दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे और यात्रा के बाद मुरादाबाद से आगे अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर के नगर डिबाई को रवाना हो गए।

डिसमेंटल के दौरान हुआ झुलसे मजदूर
सीओ ने बताया कि राहुल गांधी के जाने के बाद झारखंड की मजदूर कैंप कार्यालय को डिसमेंटल कर रही थी। वॉच टावर को हटाते समय वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे ऑफिस को डिसमेटल कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इससे 8 मजदूर झुलस गए। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

मृतक और घायल लोगों की पहचान
सीओ ने बताया कि झुलसे लोगों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई थी। इन्हीं में से एक नरेश तुरी (55 वर्ष) पुत्र कटकपुरी निवासी थाना सिमाटिया जिला चतरा झारखंड की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि नरेश तुरी का छोटे भाई छोटू तुरी, सकलदीप तुरी, जानकी यादव, घनश्याम कुमार तुरी, लालुतुरी, लक्ष्मी कुमार सिंह और अशोक यादव का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.