उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, 5 जिलों के डीएम बदले गए

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, 5 जिलों के डीएम बदले गए

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर, 5 जिलों के डीएम बदले गए

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार की देर शाम राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत 14 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं, पांच जिलों को नए डीएम मिले हैं। इन तबादलों से राज्य का औद्योगिक विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग और निबंधन विभाग प्रभावित हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, शामली और बलिया जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।

इन 14 आईएएस अफसरों के हुए ट्रांसफर
1. नरेंद्र भूषण :
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण को ट्रांसफर करके अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

2. राजेश कुमार : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश का उद्योग निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेट स्पिनिंग, स्टेट यार्न, सहकारी कताई मिल्स, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के प्रभारी निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

3. सुहास एलवाई : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को पदोन्नत करके खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का महानिदेशक भी बनाया गया है।

4. रवीश गुप्ता : सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को निबंधन विभाग में अपर महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

5. प्रमोद कुमार उपाध्याय : निबंधन विभाग के अपर महानिदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय को पंचायतराज विभाग का निदेशक बनाया गया है।

6. प्रणय सिंह : प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी प्रणय सिंह को उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग में अपर आयुक्त (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7. मनीष कुमार वर्मा : जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर किया गया है। उन्हें गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

8. जसजीत कौर : शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर का तबादला सुल्तानपुर किया गया है। अब वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी बनाई गई हैं।

9. अनुज कुमार झा : उत्तर प्रदेश के पंचायतराज निदेशक अनुज कुमार झा को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

10. रविन्द्र सिंह : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंद्र सिंह को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

11. सौम्या अग्रवाल : बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का तबादला बरेली मंडल में किया गया है। उन्हें बरेली मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

12. रविन्द्र कुमार : आबकारी विभाग के विशेष सचिव रविंद्र कुमार का स्थानांतरण बलिया कर दिया गया है। उन्हें बलिया का डीएम बनाया गया है। 

13. संतोष कुमार : चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संतोष कुमार का तबादला महाराजगंज में बतौर मुख्य विकास अधिकारी किया गया है। 

14. अक्षत वर्मा : सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा को प्रयागराज का मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.