गैस चूल्हों के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग, धमाके से दहशत में आए लोग

आगरा के कमला नगर में हादसा : गैस चूल्हों के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग, धमाके से दहशत में आए लोग

गैस चूल्हों के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग, धमाके से दहशत में आए लोग

Tricity Today | गैस चूल्हों के दोमंजिला शोरूम में भीषण आग

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। गुरुवार को गैस चूल्हों के दोमंजिला शोरूम में आग लग गई। दुकान के अंदर तेज धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। लपटें निकलती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने दोमंजिला शोरूम में लगी आग को काबू में किया। शोरूम मालिक का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। घटना कमला नगर में श्रीराम टाकीज रोड पर स्थित विकास मार्केट में हुई। 

क्या है पूरा मामला
यमुनोत्री कालोनी कर्मयोगी के रहने वाले निमित गंभीर का विकास मार्केट में गैस चूल्हों का शोरूम है। उन्होंने भूतल पर शाेरूम में नए चूल्हों की ब्रिकी और पुराने चूल्हों की मरम्मत का काम डाल रखा है। प्रथम तल पर गोदाम बन रखा है। मार्केट के लोगों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान के अंदर से लपटें निकलती देखीं, इसके कुछ देर बाद ही तेज धमाके की आवाज सुनी। लोगों ने पुलिस और शोरूम मालिक को सूचना दी। 

शटर तोड़कर बुझाई आग
आग ने दोमंजिला शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया था। आग के मार्केट की अन्य दुकानों तक पहुंचने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों को शोरूम के शटर को तोड़ना पड़ा। इसके बाद करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग पूरी तरह से काबू में आ सकी। तब तक शोरूम में रखा सारा माल जल चुका था। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने क कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। इसकी जांच की जा रही है। आग को मार्केट की अन्य दुकानों तक पहुंचने से पहले समय रहते काबू कर लिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.