शादी के फोटो सोशल मीडिया पर डाले

बदायूं में विवाहिता ने पति को छोड़ नाबालिग सहेली मांग में भरा सिंदूर : शादी के फोटो सोशल मीडिया पर डाले

शादी के फोटो सोशल मीडिया पर डाले

Google Image | Lesbien Marriage in Badaun

Badayun News : बदायूं में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 3 माह बाद ही एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़ दिया और अपनी नाबालिग सहेली से मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान उसने किशोरी की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। शादी करने के बाद महिला ने अपने शादी के फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिए। इसके बाद दोनों के परिजन फोटो को देखकर हैरान हो गए। शादी के बाद से ही दोनों लड़कियां लापता हैं।

बालिग लड़की की तीन माह पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, बदायूं के एक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रहने वाली दो लड़कियों ने मंदिर में शादी कर ली। इनमें एक लड़की 20 साल की है, जबकि दूसरी 17 साल की नाबालिग लड़की है। बताया गया है कि दोनों लड़कियां एक दुकान में काम करती थीं। बालिग लड़की की तीन माह पहले थाना क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला और बताया कि उसका पति उसको कमरे में बंद कर मारपीट करता है। विवाहिता की पोस्ट देखकर उसके कुछ जानकार उसके घर पहुंचे और उसको वहां से छुड़वा दिया। इसके बाद विवाहित महिला अपनी नाबालिग सहेली के घर पर ही रह रही थी।

बरेली के मंदिर में शादी करने का अनुमान
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोनों लड़कियां कुछ काम करने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वे देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उसके बाद परिजनों ने मंगलवार को उनकी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर देखी, तो परिवार के लोग भी हैरान हो गए। फोटो में विवाहित महिला अपनी नाबालिग सहेली की मांग भरते और दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनते हुए दिख रही हैं। मंगलवार सुबह से दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं है। फिलहाल दोनों लड़कियों के परिजन उनकी खोजबीन करने में जुटे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने बरेली के किसी मंदिर में शादी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.