मथुरा में दी जायेगी देश में पहली बार महिला को फांसी, अपराध जानकर रूह तक कांप उठेगी

BIG NEWS : मथुरा में दी जायेगी देश में पहली बार महिला को फांसी, अपराध जानकर रूह तक कांप उठेगी

मथुरा में दी जायेगी देश में पहली बार महिला को फांसी, अपराध जानकर रूह तक कांप उठेगी

Tricity Today | शबनम

भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी देने जाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत का एकलौता महिला फांसी घर है। जहां पर 38 साल की शबनम को फांसी दी जाने की तैयारी की जा रही है। इस महिला ने 22 साल पहले एक ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया था। जिसके बाद पूरे देश की रूह कांप उठी थी।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में स्थित हसनपुर थाना क्षेत्र में बावन खेड़ी गांव में रहने वाली शबनम ने 22 साल पहले 2008 को सबसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। शबनम उस समय 25 साल की थी। शबनम ने अपने माता और पिता समेत 7 लोगों की 15 अप्रैल 2008 की रात को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शबनम इस वारदात में अकेली नहीं थी। उसके साथ उसके प्रेमी सलीम ने पूरी वारदात को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि शबनम एक अच्छे खासे परिवार से संबंध रखती थी। शबनम के पिता शौकत अली एक बहुत बड़े शिक्षक थे। शबनम ने भी पोस्ट ग्रेजुएट करी हुई थी। वह अपने पिता के साथ शिक्षा संबंधित कामों में पूरी भूमिका निभाती थी। 
क्या था मामला -
पढ़ी लिखी पोस्ट ग्रेजुएट शबनम को एक पांचवी क्लास फेल सलीम से प्यार हो गया था। शबनम अपने प्रेमी सलीम को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती थी। लेकिन सलीम के अनपढ़ होने के कारण शबनम के पिता शौकत अली ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया। लेकिन शबनम अपने प्यार में बुरी तरह चूर हुई पड़ी थी। शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर एक ऐसी योजना बनाई। जिसको सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। 

शबनम ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने पूरे परिवार की हत्या करने की योजना बनाई थी। वह 15 अप्रैल 2008 की काली रात जिसका कोई नहीं भूल सकता, बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मां, बाप और 10 महीने के बच्चे समेत पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। जिसका कारण सिर्फ यह था कि उसको पढ़े लिखे होने के बावजूद भी एक अनपढ़ लड़के से शादी करनी थी। 

हत्या करने के बाद रची झूठी कहानी -
हत्या करने के बाद जब चीख-पुकार की आवाज सुनी तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर भी पहुंच गई थी। अपने परिवार की हत्या करने के बाद शबनम खुद भी रोने लगी थी। शबनम ने बताया कि लुटेरों ने लूट करने के कारण उसके परिवार की हत्या कर दी है। लेकिन पुलिस और गांव के लोगों को यह बात हजम नहीं हुई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया था।

बिन ब्याही शबनम के पेट में था बच्चा -
शबनम अपने प्रेमी सलीम के साथ काफी बार अवैध संबंध भी बना चुकी थी। शबनम के पेट में सलीम का बच्चा पल रहा था। जिसकी उम्र उस समय करीब 4 महीने थी। जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि शबनम ने ही अपने प्रेमी को पाने के लिए पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। यह जानकारी जब गांव के लोगों को पता चली तो लोगों की रूह कांप उठी। पूरे देश में यह मामला करीब 6 महीने तक चर्चा का विषय बना रहा था। क्योंकि एक बिन ब्याही गर्भवती बेटी ने अपने प्रेमी के लिए अपने परिवार के 7 लोगों की बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मथुरा जेल में शिफ्ट कर दिया है।

अब फांसी की तैयारी -
इस मामले में कोर्ट ने शबनम और उसके आशिक सलीम को फांसी की सजा सुनाई है। मथुरा में देश का एक लोटा महिला का शिकार बनाया गया है। जो 1850 में बनाया गया था। इस फांसी घर में पहली फांसी शबनम को दी जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोर्ट ने फांसी की तारीख तय नहीं की है। कोर्ट द्वारा डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी। इस मामले में शबनम को वही जल्लाद फांसी देगा, जिसने निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी दी थी। अभी तक जल्लाद दो बार जेल का दौरा कर चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.