मेरठ मंडल होता था क्राइम कैपिटल, अब बना इन्वेस्टमेंट जोन, आया 30% निवेश, जानिए 18 मंडलों की स्थिति

UP Global Investors Summit 2023 : मेरठ मंडल होता था क्राइम कैपिटल, अब बना इन्वेस्टमेंट जोन, आया 30% निवेश, जानिए 18 मंडलों की स्थिति

मेरठ मंडल होता था क्राइम कैपिटल, अब बना इन्वेस्टमेंट जोन, आया 30% निवेश, जानिए 18 मंडलों की स्थिति

Google Image | UP Global Investors Summit 2023

Meerut News : उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मेरठ मंडल का जलवा देखने को मिला है। यूपी में 29.92 लाख करोड़ का निवेश आया है। जिसमें से मेरठ मंडल में 9,85,556 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर मुहर लगी है। मेरठ मंडल में गौतमबुद्ध नगर नंबर-वन पर है। अकेले गौतमबुद्ध नगर ने 26% निवेश हासिल किया है। इस तरीके से मेरठ मंडल निवेश के मामले में पूरे यूपी में नंबर-वन बना है।

इसलिए उत्तर प्रदेश बना नंबर-1
दावा किया जा रहा है कि अगर यूपी में इतने बड़े स्तर पर निवेश हुआ है तो वह केवल और केवल अच्छी कानून-व्यवस्था की वजह से हुआ है। आज से अगर 10 साल पहले का उत्तर प्रदेश देखा जाए तो अपराधिक घटनाओं, हत्या और संगीन वारदातों की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान होती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सूरत एकदम बदल गई है। अगर आज पूरे देश में सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है।

सबसे पीछे आजमगढ़ मंडल
पूरे उत्तर प्रदेश में 18 मंडल है। जिसमें से मेरठ मंडल में सबसे ज्यादा निवेश हासिल हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पीछे आजमगढ़ मंडल है। मेरठ मंडल में 9,85,566 करोड़ रुपए का निवेश हासिल हुआ है तो वहीं आजमगढ़ मंडल में 6,648 करोड़ रुपए के निवेश पर मुहर लगी है।

जानिए कौन से मंडल में कितना निवेश आया
मेरठ मंडल - 9,85,566 करोड़ रुपए
लखनऊ मंडल - 2,91,468 करोड़ रुपए
आगरा मंडल - 2,60,947 करोड़ रुपए
झांसी मंडल - 2,18,498 करोड़ रुपए
वाराणसी मंडल - 1,96,632 करोड़ रुपए
गोरखपुर मंडल - 1,78,285 करोड़ रुपए
मिर्जापुर मंडल - 1,39,671 करोड़ रुपए
बरेली मंडल - 1,28,040 करोड़ रुपए
चित्रकूट मंडल - 98,367 करोड़ रुपए
कानपुर मंडल - 80,607 करोड़ रुपए
अयोध्या मंडल - 77,547 करोड़ रुपए
प्रयागराज मंडल - 67,563 करोड़ रुपए
अलीगढ़ मंडल - 67,467 करोड़ रुपए
सहारनपुर मंडल - 20,101 करोड़ रुपए
बस्ती मंडल - 19,250 करोड़ रुपए
देवीपाटन मंडल - 10,593 करोड़ रुपए
आजमगढ़ मंडल - 6,648 करोड़ रुपए

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.