फिर गन प्वाइंट पर दिया लूट की घटना को अंजाम

फतेहपुर में किसान से बदमाशों ने पहले जोड़ी रिश्तेदारी : फिर गन प्वाइंट पर दिया लूट की घटना को अंजाम

फिर गन प्वाइंट पर दिया लूट की घटना को अंजाम

Google Image | Symbloic Image

Fatehpur News : कभी लोग प्यार में बस कुछ लुटा देते हैं और कभी प्यार में लुट जाते हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला आया है, जहां पहले प्यार दिखाकर बदमाशों ने एक किसान को रोका और फिर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां बाइक सवार बदमाशों ने किसान को गन प्वाइंट पर 20 हजार की नगदी समेत लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

चेन, अंगूठी और 20 हज़ार की नगदी लेकर फरार
चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी चद्रपाल सिंह गांव के खेती किसानी करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में चंद्रपाल ने बताया कि वह घरेलू काम से बाइक से अमौली कस्बा गए थे। वहां से शाम को वह घर वापस आ रहे थे। इस बीच, करीब साढ़े छह बजे जैसे ही चंद्रपाल मदरी-सरहन सड़क मार्ग पर पहुंचे, तभी कई बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने चाचा रुको-रुको की आवाज लगाई। इस पर किसान चंद्रपाल ने बाइक धीमी की। इतने में ही बदमाशों ने चंद्रपाल को घेरकर कनपटी में तमंचा सटा दिया। इसके बाद किसान के गले से सोने की चेन, अंगूठी और जेब में रखी 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। किसान के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए।  

जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.