बदमाशों ने स्कूल हेड मास्टर को गोलियों से भूना, मास्टरनी ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात : बदमाशों ने स्कूल हेड मास्टर को गोलियों से भूना, मास्टरनी ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

बदमाशों ने स्कूल हेड मास्टर को गोलियों से भूना, मास्टरनी ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

Google Image | Symbolic Photo

Saharanpur : गागलहेड़ी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर से बाजार जा रहे एक स्कूल संचालक मास्टर अनिल शर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने पूरी घटना का मुआयना किया। जिसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
यह वारदात गुरुवार करीब शाम साढ़े पांच बजे की है। धर्मवीर कॉलोनी में रहने वाले सनराइज स्कूल के 52 वर्षीय मास्टर अनिल शर्मा अपने घर से बाजार जाने के लिए पैदल निकले। करीब 200 मीटर चले ही थे कि 2 बाइक सवार युवकों ने उनपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अनिल शर्मा वहीं पर लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। गोली की आवाज सुन आसपास भीड़ जुट गई और मास्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने पुलिस को दी सूचना
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने काफी देर तक घूमते रहे। उसके बाद जैसे ही पीड़ित आया। तभी उसको गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी डायल 112 और कोतवाली को दी गई। 

मृतक की पत्नी ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी आशा शर्मा का कहना है कि उनके इकलौते बेटे अशोक कुमार का अपनी पत्नी के साथ पिछले 4 साल से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा पहले से ही न्यायालय में चल रहा है। आशा शर्मा ने अपनी पुत्रवधू पर आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि हर एक एंगल से जांच कर जा रही है। इस घटना का जल्द खुलासा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.