बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हुआ, आइसोलेशन में रखा गया

Uttar Pradesh: बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हुआ, आइसोलेशन में रखा गया

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हुआ, आइसोलेशन में रखा गया

Google Image | बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हुआ

यूपी का बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यूपी की बांदा जेल में बंद अंसारी का बीते शनिवार को कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था। आज रविवार को रिपोर्ट आई है। इसमें यह माफिया कोविड पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल मुख्तार अंसारी को जेल में ही आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी तबीयत स्थिर है। डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक उसका इलाज कराया जा रहा है।

आइसोलेशन में रखा गया है
बांदा जेल प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अंसारी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार को ही चिकित्सकों की एक टीम ने मुख्तार का सैंपल कलेक्ट किया था। आज जारी रिपोर्ट में विधायक पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल उसे आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक उसका इलाज किया जा रहा है। बाहुबली विधायक की हालत स्थिर है। जेल प्रशासन उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

इसी महीने लाया गया था बांदा जेल
बाहुबली मुख्तार अंसारी को इसी महीने 7 अप्रैल की सुबह पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश लाया गया था। जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेल के बाहर और भीतर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बताते चलें कि यूपी और अन्य राज्यों में अंसारी के खिलाफ 52 मामले दर्ज हैं। इनमें 15 में तफ्तीश चल रही है। हालांकि अंसारी को पंजाब से यूपी लाने के लिए राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। शीर्ष अदालत के हस्तक्षेप के बाद उसे यूपी की बांदा जेल लाया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.