एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को मिला मौक़ा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी निभाईं, पढ़िए पूरा सफरनामा

योगी मंत्रिमंडल में नए चेहरे : एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को मिला मौक़ा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी निभाईं, पढ़िए पूरा सफरनामा

एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को मिला मौक़ा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी निभाईं, पढ़िए पूरा सफरनामा

ANI | Dharamveer Prajapati

Yogi Adityanath Cabinet Expansion : धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने हैं। पश्चिमी यूपी के हाथरस जिले से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वह प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। अब योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

संघ-भाजपा संगठन में कई पदों पर काम किया
धर्मवीर प्रजापति मूलरूप से हाथरस जिले के बहरदोई गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने आरएसएस के साथ बतौर स्वयंसेवक काम किया है। उन्होंने करीब तीन दशक पहले समाज के लिए सेवा कार्य आरंभ किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2002 मे पहली बार उन्हें प्रदेश भाजपा में दायित्व मिला। तत्कालीन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वह प्रदेश के महामंत्री बने। इसके बाद दो बार उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में मंत्री का दायित्व संभाला।

अयोध्या दीपोत्सव से चर्चाओं में आए धर्मवीर
जनवरी 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। अयोध्या में श्रीराम के दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए उन्होंने आगरा, एटा और कन्नौज सहित दूसरे जिलों से डिजाइनर दिए की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद से वह चर्चा में आ गए। यूपी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में धर्मवीर प्रजापति भाजपा से सदस्य निर्वाचित हुए। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.