धर्म शाश्वत है, इसका अंत हुआ तो सृष्टि खत्म हो जाएगी

सहारनपुर में बोले मोहन भागवत : धर्म शाश्वत है, इसका अंत हुआ तो सृष्टि खत्म हो जाएगी

धर्म शाश्वत है, इसका अंत हुआ तो सृष्टि खत्म हो जाएगी

Tricity Today | सहारनपुर में मोहन भागवत

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले सरसावा में मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा कि धर्म सभी को एक साथ जोड़कर रखता है। सारी दुनिया का धर्म एक है। पंथ और संप्रदाय अलग हो सकते हैं। धर्म शाश्वत है। इसका अंत होगा तो सृष्टि समाप्त हो जाएगी। संत भी अलग अलग संप्रदाय के होते हैं, लेकिन अंदर से सब एक हैं। अंदर और बाहर से पवित्रता जरूरी है। 

गीता में भारत के जीवन का निचोड़ है
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भागवत गीता में भारत के जीवन का निचोड़ है। जिसमें कहा गया है कि कुशलतापूर्वक काम करो। जो भी करो उत्तम करो। जीवन में किसी भी स्थिति से भागना नहीं है। डटकर मुकाबला करना है। स्थिति बदलती रहती है। हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करता है। 

देवबंद में भी बनाएंगे श्रीकृष्ण मंदिर
मोहन भागवत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवता चले, यह भारत का कर्तव्य है। सृष्टि को धर्म की आवश्यकता है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। सभी से हम दोस्ती का भाव लेकर चलते हैं। इससे पूर्व आचार्य अमरावती बाबा ने कहा कि देवबंद में भी हम श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण करेंगे। स्थान के लिए मंत्री कुंवर बृजेश से संपर्क किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.