बागपत और वेस्ट यूपी करेगा भारत का नाम रोशन, अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक होगा भव्य मंदिरों का निर्माण

मोहित बेनीवाल का बड़ा बयान : बागपत और वेस्ट यूपी करेगा भारत का नाम रोशन, अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक होगा भव्य मंदिरों का निर्माण

बागपत और वेस्ट यूपी करेगा भारत का नाम रोशन, अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक होगा भव्य मंदिरों का निर्माण

Tricity Today | मोहित बेनीवाल

Baghpat/West UP : मोहित बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बागपत और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश आगामी चुनाव में कीर्तिमान साबित करेगा, लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं है। आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद जब हम लोगों को मिलेगा तो निश्चित तौर पर बागपत के साथ-साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में और विश्व में जाना जाएगा।" उन्होंने बागपत की जनता से अपील करते हुए कहा, "जिस तरीके से आप सभी आज तक भारतीय जनता पार्टी का साथ देते हैं उसी तरीके से आगे भी भारतीय जनता पार्टी का साथ देते रहो। अगर ऐसा हुआ तो जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया है। वह समय दूर नहीं है, जब अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक भव्य मंदिरों का निर्माण होगा और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में ही नहीं पूरे विश्व में जाना जाएगा।

पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में हुई जनसभा
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सम्मान किया गया। उनके सम्मान में एक सभा को बुलाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह, बीजेपी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर और वन मंत्री केपी मलिक समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मोहित बेनीवाल ने मंच से बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देती है तो वह दिन दूर नहीं है, जब अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान तक भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया जाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटरों के लिए दिया बड़ा बयान
मोहित बेनीवाल ने यह बड़ा बयान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटरों को साधने के लिए दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी मैदान में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं ने अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि हाईकमान ने इसी को लेकर जाट समुदाय के भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जाट को साधने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.