आ गया मानसून, झमाझम हो रही बारिश, बादलों ने लखनऊ, मेरठ और नोएडा को जमकर भिगोया

Uttar Pradesh : आ गया मानसून, झमाझम हो रही बारिश, बादलों ने लखनऊ, मेरठ और नोएडा को जमकर भिगोया

आ गया मानसून, झमाझम हो रही बारिश, बादलों ने लखनऊ, मेरठ और नोएडा को जमकर भिगोया

Google Image | Symbolic Photo

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नोएडा से लेकर गोरखपुर तक और सहारनपुर से लेकर झांसी तक झमाझम बारिश हो रही है। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और झांसी क्षेत्रों में मंगलवार की रात से ही बारिश शुरु हो गई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गुरुवार की सुबह से बारिश शुरू हुई है। गुरुवार की सुबह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ और बागपत में बादल जमकर बरसे हैं। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है।

36 जिलों में येलो तो 9 में रेड अलर्ट जारी
अब पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 36 जिलों के लिए येलो और 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान मौसम ऐसा ही रहेगा। बीती देर रात से राजधानी लखनऊ में बूंदाबांदी शुरू हुई। बीते 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश यूपी में हुई है। राजधानी में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। अब तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मानसून पूर्वांचल में ज्यादा सक्रिय है। पश्चिम में हालात सामान्य बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ और मेरठ में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान घोषित किए हैं। लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और सीतापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया गया है। मतलब, इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्नाव, कानपुर नगर और देहात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायबरेली में भी मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा राज्य के 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.