करंट की चपेट में आने से मां बेटी की मौत

Mainpuri News : करंट की चपेट में आने से मां बेटी की मौत

करंट की चपेट में आने से मां बेटी की मौत

Google Image | Symbloic Image

Mainpuri News : बेवर क्षेत्र के कस्बा नवीगंज में टूटे पड़े टुल्लू पंप का तार जोड़ रही महिला और उनकी ढाई वर्षीय पुत्री करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मां-बेटी घर में अकेली थीं। 

क्या है पूरा मामला
कस्बा नवीगंज निवासी अनिल कुमार राजपूत गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में उनकी 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका और ढाई साल की पुत्री पलक रहती थी। रविवार की सुबह पानी भरने के लिए प्रिंयका ने टुल्लू पम्प चलाया, लेकिन तार टूटा होने के कारण वह नहीं चल सका। प्रियंका बगैर स्विच बंद किए ही तार जोड़ने लगीं। उनके साथ पुत्री भी थी। तभी तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर दोनों की मृत्यु हो गई। 

बड़ी बहन से गोद ली थी बेटी
गली से गुजर रहे पड़ोसियों ने दोनों को घर के आंगन में पड़े देखा तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका की जेठानी मीना पत्नी अरविंद, उसकी सगी बहन है। उन्होंने पलक को मीना से गोद लिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.